जोधपुर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. इस दर्दनाक हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे 6 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची, झुलसे कर्मचारियों को अस्पताल भर्ती कराया गया है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं.
#jodhpur #fireaccident #rajasthan