भिवाड़ी के चौपांगकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित CRD इंडस्ट्रीज में केमिकल के कारण अचानक भीषण आग लग गई, जिससे उठते धुएं के गुबार दूर-दूर तक देखे गए. दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों और फोम की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा और आसपास की फैक्ट्रियों में आग फैलने से बच गई. घटना के वक्त मौजूद कर्मचारी तुरंत बाहर निकल गए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है.
#fireaccident #bhiwadi #rajasthan