राजस्थान एटीएस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक खतरनाक नेटवर्क पर बड़ी चोट की है। प्रदेश के 20 से ज्यादा शहरों और लगभग 25 जिलों में एक साथ छापेमारी कर 28 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। बाड़मेर से मुख्य आरोपी बशीर को गिरफ्तार किया गया है।