Sirohi Road Accident:अनियंत्रित होकर पलटी सवारियों से भरी जीप, 20 से अधिक घायल | Top News | Breaking

सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. अल्ट्राटेक चौराहे के पास सवारियों से भरी एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. #Sirohi #Pindwara #RoadAccident #BreakingNews #RajasthanNews #AccidentAlert #SirohiNews #PindwaraPolice #Emergency #JeepAccident #RajasthanTraffic #HighwayAccident

संबंधित वीडियो