संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब "बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव" लॉन्च हो चुकी है, जिसमें उनकी निजी जिंदगी के साथ बाबरी विध्वंस, आपातकाल और कांग्रेस की चूकों जैसे राजनीतिक मुद्दों का जिक्र है. किताब में उन्होंने 1965 में कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात, 1968 में भारत आने और पीएम पद से इनकार करने की बात लिखी है, जिस पर सियासी बहस और बीजेपी का हमला शुरू हो गया है. इस वीडियो में जानिए किताब की बड़ी बातें और उस पर चल रही सियासत.