Sriganganagar News: श्रीगंगानगर जिले के घड़साना थाना इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को बाइक समेत नहर में फेंक दिया. शव बहकर फलौदी जिले में आ गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. जांच में हत्या का मामला सामने आया. इसके बाद पुलिस ने मामले की कड़ियों को जोड़कर पत्नी, उसके प्रेमी और एक नाबालिग को हिरासत में लिया. #sriganganagarnagar #crimenews #murdernews #rajasthancrimenews