राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में 'राइट टू हेल्थ' (RTH) और स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जहां इस कानून को कांग्रेस का 'चुनावी स्टंट' करार दिया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे अपनी सरकार का 'क्रांतिकारी फैसला' बताते हुए सरकार पर तीखा प्रहार किया.