राजस्थान में गैंगस्टरों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के सबसे खास गुर्गे वीरेंद्र चारण ने एक बार फिर जयपुर के एक बड़े बिजनेसमैन और बीजेपी नेता विजय पलरा को जान से मारने की धमकी दी है। व्हाट्सएप पर भेजे गए एक रूह कंपा देने वाले वॉइस नोट में बदमाशों ने दावा किया है कि व्यापारी की पूरी रेकी हो चुकी है।