राजस्थान के अलवर स्थित तिजारा नगर परिषद चुनाव के नतीजों के बाद एक ऐसा सियासी ड्रामा देखने को मिला जो किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं है। हिमाचल से लौट रहे 18 कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षदों की बस को हरियाणा के पंचकूला में पुलिस द्वारा रोकने का आरोप लगा। इसके बाद करीब 16 से 20 घंटे तक चले भारी ड्रामे, विरोध-प्रदर्शन और कानूनी खींचतान के बाद पार्षद बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकले और वोट डालने पहुंचे।