टोंक से बड़ी खबर - टोंक-देवली राजमार्ग पर पोलियाडा के पास भीषण सड़क हादसा। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर में घुसी, कार सवार की मौके पर मौत।मृतक की पहचान राजाराम जाट (41) निवासी जनकपुरा टोडी, थाना मालपुरा के रूप में हुई। मंगलवार सुबह देवली से टोंक की ओर जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा।