खेतड़ी के मेहाड़ा इलाके के झोसी गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटे ने पिता के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मृतक के दामाद ने हत्या का मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।