उदयपुर में मानसून में औसत से करीब 36-40% कम बारिश होने के कारण झीलों और तालाबों में जलस्तर काफी गिर गया है, जिससे शहर में गंभीर पेयजल संकट खड़ा हो गया है. जलदाय विभाग ने स्थिति को देखते हुए अब 48 की जगह 72 घंटे (हर तीसरे दिन) में एक बार पानी की सप्लाई का फैसला लिया है, जिसका स्थानीय लोग जमकर विरोध कर रहे हैं. अंबा माता क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि नलों में मटमैला व बदबूदार पानी आ रहा है और सर्दी की शुरुआत में ही यह हाल है तो आने वाली गर्मियों में स्थिति और भयावह हो सकती है.
#udaipur #watercrisis