राजस्थान के उदयपुर स्थित गांधी ग्राउंड में चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बांसवाड़ा जिले का रहने वाला अभ्यर्थी निलेश पाटीदार दौड़ लगाते समय अचानक गिर पड़ा और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।