Udaipur District Pramukh Election: उदयपुर जिला प्रमुख चुनाव में फंसा गणित, क्रॉस वोटिंग पर निगाहें!
उदयपुर जिला प्रमुख चुनाव राजस्थान के सबसे रोचक मुकाबलों में से एक बन गया है। यहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। बीजेपी की ओर से हिम्मत सिंह झाला, जबकि कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता लाल सिंह झाला चुनाव लड़ रहे हैं।
जिला परिषद की 47 सीटों में बीजेपी के पास 24, कांग्रेस के पास 22 और BAP के पास 1 सीट है। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है, जिससे कांग्रेस का आंकड़ा 23 तक पहुंच गया है। ऐसे में एक वोट पूरे चुनाव का गणित बदल सकता है।
बीजेपी को क्रॉस वोटिंग की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस अपने समर्थन के दावे के साथ जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। जिले में अब मुकाबला पूरी तरह प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है और सभी की नजरें मतदान व मतगणना पर टिकी हैं।
#udaipur #districtpramukh #congressvsbjp #politicalnews #breakingnews #udaipurnews #rajasthanpolitics #zilaparishad
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan