भरतपुर की 10 वर्षीय मासूम अमायरा सोनी ने कम उम्र में माता-पिता का साया सिर से उठने के बावजूद हार नहीं मानी और योग में 13 मेडल अपने नाम किए. अपने मामा डॉ. अविनाश सोनी और नाना-नानी के सहयोग से रोजाना 4 घंटे की कड़ी प्रैक्टिस कर अमायरा 'इंडियाज टैलेंट फाइट' के टीवी राउंड (टॉप 50) में चुनी गई हैं.देश भर के 2 लाख प्रतिभागियों में से चयनित होकर टीवी राउंड में पहुंचने पर पूरे भरतपुर शहर में खुशी की लहर है और लोग बच्ची को शुभकामनाएं दे रहे हैं.