कहते हैं कि विश्वविद्यालय समाज निर्माण की आखिरी सीढ़ी होते हैं, जहाँ से युवा देश के भविष्य के रूप में परिपक्व होकर निकलते हैं। लेकिन क्या होगा अगर यह सीढ़ी ही खोखली हो जाए? एनडीटीवी राजस्थान की इस विशेष पड़ताल में देखिये प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों का वह सच, जो विज्ञापनों और चमचमाती इमारतों के पीछे छिपा है। राजस्थान के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी ने हजारों छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है