भीलवाड़ा के लुगाया कस्बे में शुक्रवार को बच्चों के बीच हुआ विवाद सोमवार को बढ़कर पूरे इलाके में तनाव का कारण बन गया. जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा के लुगाया कस्बे में शुक्रवार को एक स्कूली छात्रा की पानी की बोतल में किसी के द्वारा कथित तौर पर गंदगी मिला दिया. जिसकी शिकायत उसके द्वारा स्कूल प्रशासन को की गई. लेकिन स्कूल के शिक्षकों ने मामले की गंभीरता से नहीं लिया. घटना के 2 दिनों के बाद सोमवार को जब स्कूल खुला तो स्कूल स्टाफ व आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर दिया.