संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के लिए यह गौरव का क्षण है क्योंकि चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने देश की इस सबसे कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। 26 वर्षीय अनुज की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रावतभाटा के एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल और कोटा के MB पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने जोधपुर एम्स (AIIMS) से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल की। डॉक्टर बनने के बाद भी उनका लक्ष्य देश सेवा का था, जिसे उन्होंने यूपीएससी पास कर पूरा किया है। #UPSCResult #AnujAgnivotri #RajasthanPride #UPSCTopper #IASSuccess #Rawatbhata #Chittorgarh #AIIMSJodhpur #CivilServices #NDTVRajasthan #UPSC2023 #SuccessStory #RajasthanNews #rajasthannews #rajasthanhindinews #ndtvrajasthan