भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) जोधपुर मंडल ने अजमेर स्थित 'अढ़ाई दिन का झोंपड़ा' के मूल स्वरूप को लेकर स्थिति स्पष्ट की है. ASI ने बताया कि इसके ऐतिहासिक व स्थापत्य स्वरूप के निर्धारण के लिए कोई अलग से वैज्ञानिक परीक्षण नहीं कराया गया है, इसलिए स्थानीय स्तर पर अंतिम निष्कर्ष संभव नहीं है. मामले को ASI महानिदेशालय (दिल्ली) भेज दिया गया है, वहीं याचिकाकर्ता ने अब अदालत का दरवाजा खटखटाने की बात कही है.