जयपुर नगर निगम में मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। बहुमत का आंकड़ा होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी को अपने पार्षदों में टूट और क्रॉस वोटिंग (हॉर्स ट्रेडिंग) का डर सता रहा है। बीजेपी ने अपने 78 निर्वाचित पार्षदों और करीब 7 निर्दलीय पार्षदों को एकजुट रखने के लिए जयपुर से पुष्कर के पास खरखेड़ी स्थित 'द सूर गोल्डन पैलेस' होटल में शिफ्ट कर दिया है। पार्षदों को दो लग्जरी बसों और गाड़ियों के जरिए कड़ी सुरक्षा के बीच होटल पहुंचाया गया।