जयपुर के बिंदायका थाना इलाके में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला की हत्या कर शव को पास के खाली प्लॉट में दफना दिया गया. पड़ोसियों और मकान मालिक को गड्ढे से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकालकर एफएसएल जांच शुरू की. हत्या का मुख्य आरोपी पति वारदात के बाद से ही अपना मोबाइल स्विच ऑफ करके फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.
#Jaipur #Murder #Jaipur Police