एनडीटीवी राजस्थान के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इस लाइव पेज पर आपको दिन भर की राजस्थान की अहम ख़बरें मिलेंगी. आज की सबसे बड़ी ख़बरों में दौसा के 4 साल के बच्चे टिल्लू या प्रिंस के मर्डर (Tillu Murder case) मामले को सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है. आज दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) पर 30 मीटर लंबे और 10 चौड़े जगह पर आज दो जेसीबी मशीनों से होगी खुदाई. पुलिस ने वर्ष 2020 में निर्माण के दौरान दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे ड्रोन वीडियो के आधार पर जगह की पहचान की है जहां आरोपियों ने टिल्लू को मारकर दफन करने का दावा किया है. साथ ही, ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों की वजह से मची अफरा-तफरी का असर राजस्थान में भी दिखाई दे रहा है. राजस्थान में शिया समुदाय अयातुल्लाह अली खामेनेई ( Iran's Supreme leader Ayatollah Ali Khamenei) की हमले में मृत्यु के बाद शोक और विरोध व्यक्त कर रहा है. दूसरी ओर, राजस्थान के लगभग 125 निवासी खाड़ी के देशों में यात्रा के दौरान फंस गए हैं जिन्हें वापस लाने के लिए कोशिशें जारी हैं. और, आज के दिन राजस्थान में प्रदेश भर में होलिका दहन (Holika Dahan) का भी आयोजन हो रहा है. इन सभी बड़ी घटनाओं तथा दिन की अन्य प्रमुख गतिविधियों के ताज़ातरी अपडेट आप इस लाइव ब्लॉग में पढ़ सकते हैं.
कल, 1 मार्च, रविवार का लाइव ब्लॉग आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
LIVE TV देखें
टिल्लू मर्डर केसः बुआ और चाचा हैं आरोपी, किया गया गिरफ्तार
दौसा पुलिस को 6 साल पहले लापता हुए टिल्लू उर्फ प्रिंस की तलाशी के काम में पिछले महीने अहम सफलता मिली. दौसा जिले के उनबड़ागांव के इस मामले में बच्चे के ही रिश्तेदारों ने उसकी हत्या करने की बात कबूल की है. बच्चे के चाचा अनिल और बुआ कृष्णा को गिरफ्तार किया गया है. उन्हें 5 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.

टिल्लू मर्डर केसः कैसे GPR मशीन से की जा रही है खोज?
राजस्थान के दौसा जिले में एक्सप्रेसवे के नीचे टिल्लू के शव का पता लगाने के लिए जीपीआर स्कैनर का इस्तेमाल किया जा रहा है. कैसे काम करती है ये मशीन जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ें-

टिल्लू मर्डर केस: ड्रोन और GPR मशीन से की गई जगह की पहचान
आरोपियों ने जिस जगह पर टिल्लू को दफन करने की बात बताई है उसका पता लगाने के लिए जांच दल ने दो तरीकों का इस्तेमाल किया है.
पहला, पिछले सप्ताह जयपुर से मंगवाई गई जीपीआर मशीनों से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को स्कैन किया गया. मशीनों ने 3 जगहों को चिह्नित किया.
दूसरा, ड्रोन की मदद ली गई. वर्ष 2020 में ड्रोन की ली गई तस्वीरों को लिया गया. इसके बाद रविवार, 1 मार्च को फिर से ड्रोन से तस्वीरें ली गईं और पुरानी तस्वीरों से तुलना की गई.
टिल्लू मर्डर केसः NDTV संवाददाता बता रहे हैं कैसे हो रही है टिल्लू की खोज
दिल्ली एक्सप्रेसवे पर जिस जगह टिल्लू के शव की खोज की जा रही है, वहां से NDTV संवाददाता देवेंद्र सिंह नरूका लगातार अपडेट दे रहे हैं.

टिल्लू मर्डर केसः NDTV मौके से दे रहा है पल-पल की जानकारी

टिल्लू मर्डर केसः दो JCB मशीनों से की जा रही है खुदाई
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो जेसीबी मशीनों से एक साथ खुदाई की जा रही है. एक जेसीबी एक्सप्रेसवे के ऊपर से और दूसरी रास्ते के नीचे से खुदाई कर रही है.

Rajasthan Live: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर 800 मीटर तक की गई बैरिकेडिंग
टिल्लू का पता लगाने के लिए दौसा पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक क्षेत्र की पहचान कर वहां खुदाई शुरू कर दी है. इसके लिए एक्सप्रेसवे पर 800 मीटर के रास्ते की बैरिकेडिंग कर दी गई है.

Rajasthan Live: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 3 लेन ब्लॉक, टिल्लू मर्डर केस में हो रही खुदाई
दौसा पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खुदाई कर रही है. इसके लिए जयपुर से दौसा की ओर जानेवाली तीन लेनों को बंद कर दिया गया है.
Rajasthan Live: टिल्लू मर्डर केस में आज सुबह 8:45 बजे शुरू हुआ खुदाई का काम
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिछले कई दिनों से टिल्लू का पता लगाने के लिए जांच और खुदाई की जा रही है. आज, 2 मार्च को सुबह पौने नौ बजे फिर से खुदाई शुरू की गई है.
Rajasthan Live: टिल्लू मर्डर केस में आज फिर हो रही है खुदाई
राजस्थान में 6 साल पहले लापता हुए 4 साल के बच्चे टिल्लू उर्फ प्रिंस बैरवा के हत्याकांड में जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है. आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चैनेज नंबर 161.700 पर 30 मीटर लंबाई और 10 मीटर चौड़ाई के क्षेत्र में दो जेसीबी मशीनों से खुदाई की जा रही है. मामले में उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने हत्या के बाद मासूम के शव को निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के पास दफन कर दिया था. अब दौसा की बांदीकुई पुलिस NHAI की टीम के साथ मिलकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की खुदाई कर रही है.

2 मार्च 2025 - लाइव अपडेट
एनडीटीवी राजस्थान के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इस लाइव पेज पर आपको दिन भर की राजस्थान की अहम ख़बरें मिलेंगी. कल का लाइव ब्लॉग आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं -