विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2025

दीवार में सिर पटक-पटककर महिला की बेरहमी से हत्या, स्कूल से घर लौटे बच्चे तो खून में लथपथ मिली मां

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक महिला की दीवार में सिर मार-मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

दीवार में सिर पटक-पटककर महिला की बेरहमी से हत्या, स्कूल से घर लौटे बच्चे तो खून में लथपथ मिली मां
ममता देवी.

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. भंवर गांव की सुथारो की बस्ती में एक महिला ममता की बेरहमी से हत्या कर दी गई. ममता का खून से लथपथ शव घर में मिला. जिसके सिर पर गहरी चोटें थीं. इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी. 

पुलिस का त्वरित एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा. महिला सेल की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक. डॉग स्क्वायड और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. शव को चौहटन जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया. जहां मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. 

जानें कैसे हुआ खुलासा

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि ममता अपने चार बच्चों के साथ गांव में रहती थी. घटना के दिन बच्चे स्कूल गए थे. शाम को घर लौटने पर उन्होंने अपनी मां का शव खून से सना हुआ देखा. सिर फटा हुआ था और दीवार पर भी खून के निशान मिले. बच्चों की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी. 

पति की दो शादियां

पुलिस के अनुसार ममता के पति बींजा राम की दो शादियां हैं. उनकी दूसरी पत्नी जोधपुर में रहती है. जबकि ममता चार बच्चों के साथ गांव में थी. बींजा राम जोधपुर में हस्तशिल्प का काम करता है. पुलिस का मानना है कि हत्या दीवार पर सिर पटककर की गई. 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है और जल्द ही हत्यारों का पता लगाया जाएगा. परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस क्रूर हत्या ने गांव में डर का माहौल पैदा कर दिया है.

यह भी पढ़ें- लाइव स्ट्रीम में मिली सांसद रोत को जान से मारने की धमकी, गोली मारने वाले के लिए 1 करोड़ का इनाम किया घोषित

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com