अमेरिका में ड्रग माफिया सुनील यादव की हुई हत्या, गोल्डी बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी ; गोदारा ने फेसबुक पर क्या लिखा ? 

सुनील यादव एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का ड्रग्स माफिया था, जिसने पहले दुबई और फिर अमेरिका में अपना नेटवर्क स्थापित किया था. राजस्थान पुलिस ने सुनील के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया हुआ था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Drug Mafia Sunil Yadav Murdered in America: अमेरिका के कैलिफोर्निया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने सुनील यादव उर्फ़ "गोली" की गोली मारकर हत्या कर दी. सूत्रों के अनुसार, इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. सुनील यादव को ड्रग्स तस्करी का एक बड़ा खिलाड़ी माना जाता था, जो पाकिस्तान से ड्रग्स की खेप मंगवाकर दुनियाभर में आपूर्ति करता था. लगभग दो साल पहले, सुनील यादव फर्जी पासपोर्ट के जरिए अमेरिका भाग गया था. वह पंजाब के अबोहर फाजिल्का का रहने वाला था और पहले लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था.

(सुनील यादव और रोहित गोदारा)

राजस्थान पुलिस ने सुनील के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था 

सुनील यादव एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का ड्रग्स माफिया था, जिसने पहले दुबई और फिर अमेरिका में अपना नेटवर्क स्थापित किया था. राजस्थान पुलिस ने सुनील के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया हुआ था. इसके साथ ही, दुबई में सुनील के एक सहयोगी को वहां की एजेंसियों की मदद से गिरफ्तार भी करवाया गया था.

Advertisement

सुनील यादव का दूसरा नाम "गोली वरयाम खेड़ा" था. इससे पहले, राजस्थान पुलिस ने उसे गंगानगर में हुए पंकज सोनी हत्याकांड में भी गिरफ्तार किया था. इस हत्याकांड के बाद सुनील ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से नाता तोड़ लिया था, लेकिन वह अपने आपराधिक गतिविधियों के कारण पुलिस और अन्य गैंग्स के निशाने पर था.

रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

रोहित गोदारा ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है. रोहित गोदारा के नाम से एक कथित पोस्ट सामने आया है. जिसमें उसने घटना की जिम्मेदारी ली है. 

''अंकित भादू का एनकाउंटर का लिया बदला''

रोहित गोदारा की तरफ से कहा गया है कि पंजाब पुलिस से मिलकर हमारे सबसे प्यारे भाई करवाया था. जिसका बदला लिया हैं हमने और जो भी लोग इसमें शामिल हैं, चाहे कोई भी हो, सबका हिसाब होगा. भाइयों इन्होंने पूरे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के यूथ को नशे का आदी बनाया. यह पुलिस से मिलकर ड्रग्‍स बेचते हैं. इनके ऊपर गुजरात मैं 300 केजी का ड्रग्स का पर्चा है.


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.