विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2025

Rajasthan: साफ-सफाई के बहाने बच्ची को घर बुलाया, फिर बुजुर्ग ने किया रेप; मोहल्ले के लोगों ने पकड़कर की धुनाई

मारपीट से बचने के लिए आरोपी ने खुद ही पुलिस को बुलाया था. पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर घर पर छोड़ा, लेकिन पुलिस को बाद में पता चला कि यह मामला नाबालिग से यौन शोषण का है, जिसके बाद पुलिस वापस आरोपी के घर गई तो वह गायब मिला.

Rajasthan: साफ-सफाई के बहाने बच्ची को घर बुलाया, फिर बुजुर्ग ने किया रेप; मोहल्ले के लोगों ने पकड़कर की धुनाई

Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं से एक 14 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. आरोपी बुजुर्ग बच्ची को घर की साफ-सफाई के बहाने घर बुलाता था. इसके बाद बच्ची के साथ यौन शोषण करता. बुजुर्ग की ये घिनौनी हरकत लंबे समय से चल रही थी. बच्ची के साथ यौन शोषण की बात पता चलने पर मोहल्ले के लोगों ने आरोपी बुजुर्ग को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी है. फिलहाल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. 

पुलिस को बुलाकर बचाई जान

जानकारी के मुताबिक, झुंझुनूं शहर के एक मोहल्ले में एक बुजुर्ग पर 14 साल की नाबालिग से यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मोहल्ले के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. इस पर बुजुर्ग ने पुलिस को बुलाकर पहले तो भीड़ से अपनी जान बचाई, लेकिन पुलिस माजरा समझ पाती. उससे पहले ही बुजुर्ग फरार हो गया. नाबालिग के परिजनों की तरफ से बुजुर्ग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई गई है.

आज यौन शोषण के बाद दिए रुपये

शहर कोतवाल नारायण सिंह कविया ने बताया कि शहर के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी है कि उसकी नाबालिग बेटी को उसके मोहल्ले में रहने वाला एक बुजुर्ग व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से साफ-सफाई व घर में झाड़ू लगाने के बहाने बुलाता और उसके साथ यौन शोषण करता था. आज सुबह भी उसने उसकी नाबालिग बेटी को सफाई के बहाने अपने घर बुलाया और यौन शोषण किया. बाद में बेटी को 1500 रूपए दिए, ताकि वह किसी को कुछ ना बताए.

पकड़ने गई पुलिस तो घर से मिला गायब

यौन शोषण की बात पता चलने पर मोहल्ले के लोगों ने बुजुर्ग को पकड़ जमकर पिटाई भी, जिसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें बुजूर्ग को मोहल्ले के दर्जनों लोग घर से निकालकर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है. बताया जा रहा है कि इस मारपीट से बचने के लिए आरोपी ने खुद ही पुलिस को बुलाया था. पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर घर पर छोड़ा, लेकिन पुलिस को बाद में पता चला कि यह मामला नाबालिग से यौन शोषण का है, जिसके बाद पुलिस वापस आरोपी के घर गई तो वह गायब मिला. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: धौलपुर में बहला फुसला महिला से गैंगरेप,दरिंदगी के बाद दोनों आरोपी फरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com