विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2025

Rajasthan: शादी समारोह से वापस आ रहे दंपति का लाखों का हुआ नुकसान, CCTV फुटेज में नजर आएं सभी के चेहरे

Rajasthan News: जयपुर से लोक परिवहन बस से झुंझुनूं लौट रहे एक पति-पत्नी को लाखों रुपये का नुकसान हो गया. दंपत्ति एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान बस में एक बैग चोरी होने की घटना सामने आई.

Rajasthan: शादी समारोह से वापस आ रहे दंपति का लाखों का हुआ नुकसान, CCTV फुटेज में नजर आएं सभी के चेहरे
पांचों आरोपियों के चेहरे
NDTV

Sikar News: जयपुर से लोक परिवहन बस से झुंझुनूं लौट रहे एक पति-पत्नी को लाखों रुपये का नुकसान हो गया. दंपत्ति एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान बस में एक बैग चोरी होने की घटना सामने आई, जिसमें करीब 6 लाख रुपये के आभूषण और अन्य सामान रखा था. बैग चोरी की सूचना मिलते ही बस में हड़कंप मच गया.

सीसीटीवी से सच्चाई आई सामने

पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि वह झुंझुनू के रसूलपुर गांव में रहता है और 4 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे जयपुर से झुंझुनू जाने वाली लोक परिवहन बस में सफर कर रहा था. उसका बैग ओवरहेड लगेज में रखा था. उसमें जेवरात समेत करीब 6 लाख रुपये का सामान था. सीकर पहुंचने पर जब उसने बैग चेक किया, तो वह नहीं मिला. इसके बाद जब उसने कंडक्टर से बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी, तो वह देखकर दंग रह गया.

बस में सफर कर रहे पांच लड़कों ने उड़ाया गहनों से भरा बैग

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि उसकी सीट के पास बस में सफर कर रहे पांच लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया. बैग चुराने के बाद सभी लड़के रींगस के भैरू जी मोड़ पर उतर गए. सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई सामने आने के बाद पीड़ित ने तुरंत 4 तारीख को सीकर के उद्योग नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद 6 तारीख को जवाब मिला कि घटनास्थल रींगस है, इसलिए आप वहीं चलें जाए. इसके बाद जब अशोक कुमार ने रींगस पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने भी 9 नवंबर की शाम को मामला दर्ज कर लिया. अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: झुंझुनूं में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार,एक जांच के वसूलता था 80,000 रुपये

यह भी पढ़ें: Rajasthan: जोधपुर में देर रात स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, थाईलैंड की 10 और टोंक-श्रीगंगानगर की 8 युवतियां गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com