विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2025

Rajasthan: झुंझुनूं में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक जांच के वसूलता था 80 हजार रुपये

Rajasthan News: हरियाणा से सटे झुंझुनू जिले के सीमावर्ती इलाके में तीन महीने के अंदर नरनौल पीसीपीडीएनटी सेल ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की है. उसने यह छापेमारी खतड़ी इलाके में की, जहां भ्रूण लिंग जांच करने के आरोप में एक आरोपी अवधेश पांडे को गिरफ्तार किया गया.

Rajasthan: झुंझुनूं में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक जांच के वसूलता था 80 हजार रुपये
झुंझुनू में भ्रूण लिंग परीक्षण गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
NDTV

Jhunjhunu News:  राजस्थान में कुछ समय पहले तक भ्रूण लिंग जांच करने वालों में पड़ोसी राज्यों में प्रदेश की PCPDNT सेल का डर छाया हुआ था, लेकिन अब यह प्रदेश में कमजोर होती जा रही है, जिसके चलते दूसरे राज्यों की पीसीपीडीएनटी सेल यहां आकर कार्रवाई कर रही हैं. इसी कड़ी में हरियाणा से सटे झुंझुनू जिले के सीमावर्ती इलाके में तीन महीने के अंदर नरनौल पीसीपीडीएनटी सेल ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की है. उसने यह छापेमारी खतड़ी इलाके में की, जहां भ्रूण लिंग जांच करने के आरोप में एक आरोपी अवधेश पांडे को गिरफ्तार किया गया. जबकि, इससे करीब तीन महीने पहले 30 जुलाई को भ्रूण लिंग जांच के मामले में शिमला से हिस्ट्रीशीटर रवि सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था.

आरोपी दो दशक से है सक्रिय

गिरफ्तार आरोपी अवधेश पांडे झुंझुनूं जिले के खेतड़ी का रहने वाला है और करीब दो दशक से इस काले धंधे में लगा हुआ है. कई बार जेल जाने के बावजूद वह जमानत पर बाहर आकर फिर से इस अवैध काम में जुट जाता था. पुलिस पूछताछ में अवधेश पांडे ने खुद स्वीकार किया कि उसने अब तक करीब 150 से 200 भ्रूण लिंग जांच की हैं.दलाली की शुरुआत 5,000 रुपये से करने वाले पांडे ने बताया कि अब इस काम की दर 80,000 रुपये तक पहुंच चुकी है.

जांच के लिए नेपाल से लाई मशीन

उसने आगे बताया कि भ्रूण की जांच के लिए वह नेपाल से 80,000 रुपये में एक पोर्टेबल मशीन लाया था जिसका इस्तेमाल वह जांच के लिए करता था. मामले के बारे में पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अवधेश पांडे काफी समय से नारनौल पीसीपीएनडीटी सेल की रडार पर था.

सेल प्रभारी डॉ. विजय यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हरियाणा-राजस्थान सीमा पर भ्रूण लिंग जांच करने वाला एक गिरोह सक्रिय है, जो हरियाणा से गर्भवती महिलाओं को राजस्थान ले जाकर भ्रूण लिंग जांच का अवैध धंधा कर रहा है.

डिकॉय आपरेशन के जरिए अवधेश तक पहुंची पुलिस

सूचना के आधार पर डिकॉय ऑपरेशन किया गया. गर्भवती महिला ने ढाणा निवासी सत्येंद्र से संपर्क किया. दोनों के बीच 50 हजार रुपए में सौदा तय हुआ. तय सौदे के अनुसार, महिला रविवार सुबह खेतड़ी पहुंची. वहां से उसे बड़ाऊ स्थित बिलवा चौराहा बुलाया गया, जहां उसकी मुलाकात अवधेश पांडे से हुई. वह उसे एक मकान में ले गया, जहां भ्रूण लिंग परीक्षण कराया गया और उसने गर्भ में लड़की होने की पुष्टि की.

जांच पूरी होने के बाद टीम ने सभी साक्ष्यों के साथ धावा बोल दिया. इस कार्रवाई में सत्येंद्र मौके से फरार हो गया, जबकि अवधेश पांडे को पकड़ लिया गया. मौके से पोर्टेबल मशीन, उसका चार्जर, 27 हजार रुपए और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. अवधेश पांडे ने टीम को देखकर स्मार्टफोन फेंक दिया.

अवधेश के खिला भ्रूण लिंग जांच के सात मामले है दर्ज

नारनौल के पीसीपीडीएनटी सेल प्रभारी डॉ. विजय यादव ने आगे बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अवधेश पांडे के खिलाफ अब तक भ्रूण लिंग जांच के सात मामले सामने आए हैं. इनमें से दो हरियाणा में जबकि पांच राजस्थान में हैं. लगभग सभी मामलों में अवधेश को गिरफ्तार किया जा चुका है.फिलहाल वह जमानत पर . हरियाणा के दोनों मामले अदालत में विचाराधीन हैं. डॉ. विजय यादव ने बताया कि इस मामले में दलाल सत्येंद्र को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. सत्येंद्र से दलाली के 23 हजार रुपये और एक कार बरामद की जानी है। सत्येंद्र को भी वहीं गिरफ्तार किया जाएगा.

Report By: Ravindra Choudhary 
यह भी पढ़ें: राजस्थान की 11 हजार ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त, अफसर राज शुरू; कब होगा चुनाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com