Sriganganagar News: श्रीगंगानगर जिले के घड़साना थाना इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को बाइक समेत नहर में फेंक दिया. शव बहकर फलौदी जिले में आ गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. जांच में हत्या का मामला सामने आया. इसके बाद पुलिस ने मामले की कड़ियों को जोड़कर पत्नी, उसके प्रेमी और एक नाबालिग को हिरासत में लिया.
ऐसे खुली साजिश की परतें
एसपी डॉ. अमृता दुहन के अनुसार 16 जनवरी को मृतक भजनलाल के पिता ने घड़साना थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. 2 फरवरी को फलोदी जिले के नोख थाना क्षेत्र में नहर से एक शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी पहचान करने पर वह भजनलाल केी निकली. शव की जांच के बाद सामने आया कि उसके सिर पर गंभीर चोट और गले में रस्सी बंधी होने से हत्या की आशंका जताई.
बेवफा पत्नी का खौफनाक राज खुला
इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच तेजी से शुरु की. पत्नी के बदलते जवाबों से पुलिस को शक हुआ. इसके बाद सख्ती से पूछताछ की जिसमें सामने आया कि भजनलाल की पत्नी इंद्रा देवी का प्रभु नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 16 जनवरी को जब भजनलाल गांव से बाहर जा रहा था, तभी दोनों ने रास्ते में उसे रोक लिया. पहले डंडों से उसके सिर पर वार किया और फिर रस्सी से गला घोंट दिया गया. उसे मृत समझकर बाइक सहित नहर में फेंकने ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसे होश आ गया. इसके बाद आरोपियों ने ईंट से दोबारा हमला कर उसे नहर में फेंक दिया.
पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पत्नी, उसके प्रेमी और वारदात में शामिल एक नाबालिग को निरुद्ध कर लिया है. मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: उदयपुर-अहमदाबाद वंदे भारत शुरू, हफ्ते में 6 दिन चलेगी, किराए से लेकर जानें पूरा टाइम-टेबल