Vande Bharat Train News: राजस्थान के झीलों के शहर उदयपुर को आज (सोमवार) भारतीय रेलवे (Indian Railway)की तरफ से एक बड़ा तोहफा मिला है. लंबे इंतजार के बाद उदयपुर अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन( Udaipur Ahmedabad Vande Bharat Train) का उद्घाटन हुआ. चित्तौड़गढ़ के MP सीपी जोशी और उदयपुर MP मन्नालाल रावत ने आज (सोमवार) ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इस ट्रेन के चलते से माना जा रहा है कि दोनों राज्यों (राजस्थान - गुजरात) में क्षेत्रीय विकास और टूरिज़्म को इससे बड़ा और एक अहम कदम माना जा रहा है.
हफ्ते में 6 दिन चलेगी रेगुलर
यह उदयपुर अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन 18 फरवरी से हफ्ते में 6 दिन रेगुलर चलेगी. इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन तय समय के अनुसार प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. शुभारक्ष स्पेशल ट्रेन उदयपुर सिटी से सुबह 12:25 बजे रवाना होगी और जावर, डूंगरपुर, हिम्मतनगर होते हुए अहमदाबाद (असरवा) जाएगी. वापसी में भी यह ट्रेन तय टाइमटेबल के अनुसार उसी रूट पर वापस आएगी.

हरी झंडी दिखाते सांसद सीपी जोशी
Photo Credit: NDTV
टाइमिंग और स्टॉपेज
उदयपुर → असरवा (ट्रेन नंबर 26963)
स्टेशन आने/जाने का समय
उदयपुर सिटी —/06:10
जावर 06:43 06:45
डूंगरपुर 07:48 07:50
हिम्मतनगर 09:05 09:07
असरवा (अहमदाबाद) 10:25
असरवा → उदयपुर (ट्रेन नंबर 26964)
स्टेशन आने/जाने का समय
असरवा (अहमदाबाद) — 17:45
हिम्मतनगर 18:53 18:55
डूंगरपुर 20:03 20:05
ज़ावर 21:05 21:07
उदयपुर सिटी 22:00
ये रहेगा किराया
इस रेगुलर ट्रेन सर्विस में 7 AC चेयर कार और 1 एग्जीक्यूटिव AC चेयर कार क्लास कोच होंगे. इस वंदे भारत ट्रेन में उदयपुर से असरवा तक सफर करते समय, यात्रियों को CC क्लास में 900 रुपये और EC क्लास में 1690 रुपये किराया देना होगा. इसी तरह, असरवा से उदयपुर लौटते समय, CC क्लास में किराया 1065 रुपये और EC क्लास में 1875 रुपये होगा.EC में सफर करते समय डिनर दिया जाता है, इसलिए किराया ज़्यादा है.