विज्ञापन

जोधपुर में रिटायर्ड ASP दशरथ सिंह चारण नेकी खुदकुशी, घर में पंखे से लटकर दी जान, 2 साल पहले हुए थे रिटायर

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में रिटायर्ड एडिशनल SP दशरथ सिंह चारण ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. वह लंबे समय से बीमारी और डिप्रेशन से जूझ रहे थे.

जोधपुर में रिटायर्ड ASP दशरथ सिंह चारण नेकी खुदकुशी,  घर में पंखे से लटकर दी जान, 2 साल पहले हुए थे रिटायर
रिटायर्ड एएसपी पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह चारण
NDTV

Jodhpur Retired ASP Suicide Case:  राजस्थान के जिले जोधपुर मंडोर थाना क्षेत्र में  रिटायर्ड एएसपी पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह चारण ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी  कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. उनके पास से किसी भी तरह का कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला है. इसी कारण खुदखुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है.  पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को  सौंप दिया है.

दो साल पहले पुलिस  विभाग से हुए थे रिटायर

मामले की जानकारी देते हुए मंडोर स्टेशन हाउस ऑफिसर शेषकरण ने बताया कि रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह चारण दो साल पहले पुलिस विभाग में एडिशनल SP के पद से रिटायर हुए थे. इससे पहले वे जयपुर के सोडाला इलाके में रहते थे. हाल ही में, वे एक साल पहले लालसागर में अपनी पत्नी के साथ घर में शिफ़्ट हो गए थे और कुछ दिन पहले ही वहां रहना शुरू किया था.

1 साल से डिप्रेशन में रिटायर्ड एएसपी पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह चारण

 जानकारी देते हुए आगे स्टेशन हाउस ऑफिसर ने बताया कि हमें पक्की जानकारी मिली है कि  आज यानी गुरूवार दोपहर करीब 3–4 बजे, वे घर पर अकेले थे. उनकी पत्नी पास में ही किसी धार्मिक काम से बाहर गई हुई थीं, और उसी दौरान उन्होंने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. पिछले एक साल से वे बुखार और दूसरी बीमारियों से परेशान थे, जिसके बाद वे डिप्रेशन में रहने लगे थे.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी से पीड़ित परिवार की मुलाकात पर विवाद, साथ खड़ा दिखा रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हिस्ट्रीशीटर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close