विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2025

राजस्थान: बेटी को ससुराल छोड़ने गए शख्स को रस्सी से बांधकर पीटा, सोने की अंगूठी छिनी; 7 हजार कैश भी निकाला

पीड़ित के अनुसार, उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी. सोमवार को मारपीट की वीडियो सामने आने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी.

राजस्थान: बेटी को ससुराल छोड़ने गए शख्स को रस्सी से बांधकर पीटा, सोने की अंगूठी छिनी; 7 हजार कैश भी निकाला

Rajasthan News: कोटपूतली के गोपालपुरा गांव की कंजर बस्ती में रस्सी से बांधकर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष एक व्यक्ति की चप्पल, डंडे और थाप-मुक्कों से मारपीट कर रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है और पीड़ित की शिकायत पर सोमवार को मुकदमा दर्ज छानबीन शुरू कर दी है. 

बेटी को छोड़ने ससुराल गया था शख्स

घटना का शिकार रोहिताश कंजर देवता गांव का रहने वाला है. पीड़ित रोहिताश ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह शनिवार को अपनी बेटी संगीता को उसके बच्चों सहित उसके ससुराल गोपालपुरा स्थित कंजरों की बस्ती में छोड़ने के लिए गया था. वह शाम को करीब 7 बजे गांव में पहुंचा तो गजराज, रबी, मनोज, बीना, रेखा, सुनिल व चार-पांच अन्य लोगों ने एकाएक उससे मारपीट शुरू कर दी. लोगों ने उसे एक लकड़ी के खंभे में रस्सी से बांधने के बाद सभी ने पीटना शुरू कर दिया. 

चांदी की चेन और सोने की अंगूठी छिनी

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने उसके गले से चांदी की चेन, सोने की अंगूठी और जेब से 7 हजार रुपए भी निकाल लिए. महिला-पुरुषों द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. वीडियो में जमकर गाली-गलौच करने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं. मारपीट में उसके कपड़े फट गए. कुछ लोगों ने डंडों से पीटा तो कुछ लोगों ने थाप-मुक्कों से पिटाई की. यही नहीं, वीडियो में कई महिलाएं चप्पलों से उसकी धुनाई करती नजर आ रही हैं. 

पुलिस को आपसी विवाद होने का शक

पीड़ित के अनुसार, उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी. सोमवार को मारपीट की वीडियो सामने आने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी. मामले में थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा का कहना है कि घटना की जांच गहनता से की जा रही है. पूरे घटनाक्रम के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इनका कोई आपसी विवाद चल रहा है. हमने परिवादी रोहिताश द्वारा पेश की गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है. दूसरे पक्ष की तरफ से अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें:- विधानसभा सत्र के बीच राजस्थान में कैबिनेट बैठक आज, इन जरूरी प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com