विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

NEET exam: नीट एग्जाम में फर्जीवाड़े के मामले में जोधपुर पहुंची CBI की टीम, आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों से पूछताछ जारी

Jodhpur: नीट एग्जाम में अनियमितता और डमी कैंडिडेट के मामले में जोधपुर के संस्थान लगातार रडार पर हैं.

NEET exam: नीट एग्जाम में फर्जीवाड़े के मामले में जोधपुर पहुंची CBI की टीम, आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों से पूछताछ जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर

NEET 2024 Fraud Jodhpur Connection: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2024 में अनियमितता मामले में सीबीआई की टीम ने जोधपुर पहुंचकर पड़ताल की. जोधपुर में आयुर्वेद विश्वविद्यालय के 6 विद्यार्थियों से पूछताछ की जा रही है. नीट के डमी विद्यार्थियों से जुड़े मामले में अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ हो रही है. यह मामला नीट-2024 से जुड़ा हुआ है. आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रदीप कुमार प्रजापति ने सीबीआई की टीम के आने की पुष्टि की है. इस मामले में पिछले 4 दिनों से पूछताछ जारी है. बता दें कि नीट एग्जाम में फर्जीवाड़े मामले में जोधपुर के संस्थान रडार पर हैं. इस मामले में सीबीआई की टीम पहले भी धरपकड़ कर चुकी है. इसी के बाद से संदिग्ध अभ्यर्थियों के केस में जोधपुर का एंगल जुड़ गया है. 

पहले भी थर्ड ईयर के छात्र की हो चुकी है गिरफ्तारी 

जानकारी के मुताबिक, विवि के द्वितीय व तृतीय वर्ष के 10-12 छात्रों के फोटो और हस्ताक्षरों का मिलान किया जा रहा है. दरअसल, इस मामले में जोधपुर एम्स के थर्ड ईयर के एमबीबीएस छात्र हुकमाराम गोदारा का नाम सामने आ चुका है. 

पटना से जांच शुरू हुई, जोधपुर पहुंचे तार

इस मामले की जांच पटना (बिहार) से शुरू हुई, जिसके तार जोधपुर से जुड़े. सीबीआई की पटना स्थित शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन में जून-2024 में एफआईआर दर्ज हुई थी. तब जांच के दौरान सीबीआई टीम को राजस्थान के कई छात्रों और संस्थानों की संदिग्ध भूमिका होने के संकेत मिले थे. इसी के बाद से संदिग्ध छात्रों के रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः जयपुर फैमली कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,बम निरोधक दस्ता पहुंचा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com