विज्ञापन

राजस्थान में अंधविश्वास की बड़ी वारदात, शादी के लिए 11 साल के बच्चे की बलि...हाथ-पैर बांधकर उतारा मौत के घाट

राजस्थान के पाली जिले में अंधविश्वास का खौफनाक चेहर देखने को मिला है. शादी नहीं होने पर एक युवक ने तांत्रिक के कहने पर 11 साल के मासूम की बलि दे दी

राजस्थान में अंधविश्वास की बड़ी वारदात, शादी के लिए 11 साल के बच्चे की बलि...हाथ-पैर बांधकर उतारा मौत के घाट
Pali Narbali Case
NDTV

 Pali 11year old boy  Murder Case: राजस्थान के पाली जिले के सोजत उपखण्ड के शिवपुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने  वाला मामला  सामने आया है. जिसमें  एक युवक ने अपनी शादी होने की मन्नत पूरी करने के लिए एक 11 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से 'नरबलि' दे दी. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब उस तांत्रिक की तलाश की जा रही है, जिसके उकसावे पर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

मदरसे से घर लौट रहे मासूम का अपहरण

घटना गुरुवार दोपहर की है. शिवपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मदरसे से पढ़ कर 11 वर्षीय धवन दोपहर को अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान गांव  के एक युवक ने बच्चे को बहला- फुसलाकर जंगल में तालाब की ओर ले गया. 

तांत्रिक क्रिया के बाद उतारा मौत के घाट

आरोपी ने जंगल पहुंचने पर उसने बच्चे के हाथ पैर बांध दिए. साथ ही उसके मुंह में कपड़ा  ठूंस दिया जिससे वह चिल्ला नहीं सके. इसके बाद आरोपी ने मौके पर तंत्र-मंत्र की क्रिया कर धारदार हथियार से बेरहमी से उसका गला काट दिया  और गांव की ओर चला गया.  पुलिस को शव के पास से एक टूटी हुई मटकी और पूजा-पाठ का अन्य सामान मिला है. 

अंजान बनकर बच्चे के घर दी मौत की सूचना 

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बेहद शातिर चाल चली. वह खुद बच्चे के घर पहुंचा और उसके दादा को सूचना दी कि पोते की लाश तालाब किनारे पड़ी है. घबराए परिजन जब मौके पर पहुंचे और पुलिस को फोन करने लगे, तो आरोपी वहां से फरार हो गया. पुलिस को परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उन्हें यह जानकारी दी थी. जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वह लापता था, जिसे शुक्रवार सुबह घेराबंदी कर पकड़ लिया गया.

पुलिस की सख़्ती से कबूला गुनाह 

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया कि  लम्बे समय से उसकी शादी नहीं हो रही थी. वह कई तांत्रिकों और भोपा के चक्कर लगा रहा था. इसी बीच एक तांत्रिक ने उसे सलाह दी कि यदि वह 'नरबलि' देता है, तो उसकी शादी की बाधा दूर हो जाएगी. इसी सनक में उसने बच्चे की रेकी की और उसे मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया और धवन का पोस्टमार्टम कर पतिजनों को सौप दिया 

पुलिस की कार्रवाई और FSL जांच

पुलिस ने हत्या की सूचना के बाद एफ एस एल टीम को बुलाया और घटना स्थल से साक्ष्य  जुटाये, तंत्र मन्त्र मे काम ली सामग्री को भी बरामद कर. लोया गया. 

पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपा 

शिवपुरा थानाधिकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस और FSL  की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. बच्चे का शव खून से लथपथ हालत में मिला था. शुक्रवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस अब उस तांत्रिक की तलाश कर रही है जिसने आरोपी को इस कृत्य के लिए उकसाया था.

यह भी पढ़ें; उदयपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने ली लाइनमैन की जान, मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर 5 घंटे चला धरना

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close