विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2025

Rajasthan: वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को दिया मौत का 'तोहफा', सुसाइड नोट में लिखा- शादी का वादा किया था, लेकिन....

Rajasthan News: अजमेर में एक ट्यूशन टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने अपने पीछे चार पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपने प्रेमी पर कई आरोप लगाए हैं.

Rajasthan: वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को दिया मौत का 'तोहफा', सुसाइड नोट में लिखा- शादी का वादा किया था, लेकिन....
सांकेतिक तस्वीर
NDTV

Ajmer Crime News: राजस्थान के अजमेर में वैलेंटाइन डे पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिले की एक ट्यूशन टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने अपने पीछे चार पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसकी फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया है. सुसाइड नोट में प्रेमिका ने रेलवे में सीटीआई के पद पर कार्यरत बलवंत (प्रेमी) पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है.

वैलेंटाइन डे पर 'तोहफा' देने की बात लिखी

सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि वह वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी जान गंवाकर अपने प्रेमी को तोहफा दे रही है. उसके प्रेमी ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन वह बार-बार उसे धोखा देता रहा. इस दौरान वह मानसिक और शारीरिक शोषण का शिकार हुई. जिसके चलते उसे यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा. सुसाइड नोट में बलवंत के साथ उसकी तीन बहनों, मामा और मामी का भी जिक्र है. मृतका ने इन सभी पर भी आरोप लगाया कि ये सब उसका साथ दे रहे थे और लगातार उसे परेशान कर रहे थे.

शव नहीं उठाने की दी चेतावनी

अपनी बेटी की मौत से आहत मृतका के परिजनों ने पुलिस प्रशासन को अस्पताल से शव न उठाने की चेतावनी दी है और कहा है कि जब तक बलवंत और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे मृतका का शव नहीं उठाएंगे. परिजनों का कहना है कि बलवंत ने उनकी बेटी को धोखा दिया, उसे मानसिक रूप से परेशान किया और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया. इसके साथ ही मृतका के परिजन और कई स्थानीय लोग अलवर गेट थाने पहुंचे और उसके प्रेमी बलवंत की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की. साथ ही पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करे.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती पूछताछ में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुसाइड नोट की बारीकी से जांच की जा रही है. अगर जांच में बलवंत व अन्य आरोपी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान के इन हाईवों पर आज चक्का जाम करेंगे किसान, हाई अलर्ट पर कई जिलों की पुलिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com