विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2025

Coolie Update: ‘कुली’ से श्रुति हासन का नया पोस्टर आउट, गंभीर अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

‘कुली’ के अलावा, श्रुति की हालिया रिलीज फिल्म ‘द आई’ ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में दिल जीत रही है. हाल ही में इस फिल्म का भारतीय प्रीमियर वेंच फिल्म फेस्टिवल में हुआ, जिसे काफी प्रशंसा मिली.

Coolie Update: ‘कुली’ से श्रुति हासन का नया पोस्टर आउट, गंभीर अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

Shruti Haasan's new poster from 'Coolie': आगामी फिल्म ‘कुली' के निर्माताओं ने फिल्म से श्रुति हासन का नया लुक जारी कर दिया है. प्रीति के रूप में श्रुति हासन का नया लुक गंभीर लेकिन प्रभावशाली अंदाज में सामने आया है. उनका किरदार गंभीर नजर आ रहा है. निर्माताओं ने पहले एक आकर्षक पोस्टर के साथ श्रुति के किरदार को पेश किया था. फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं.

‘कुली' के अलावा, श्रुति की हालिया रिलीज फिल्म ‘द आई' ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में दिल जीत रही है. हाल ही में इस फिल्म का भारतीय प्रीमियर वेंच फिल्म फेस्टिवल में हुआ, जिसे काफी प्रशंसा मिली. इससे पहले अभिनेत्री ने शेयर किया था कि वह ऐसी कहानियों की ओर आकर्षित होती हैं, जिसमें प्यार, खुद की खोज शामिल होती है.

''स्क्रिप्ट पढ़ी तो लगा यह फिल्म तो मेरे लिए ही बनी है''

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि ‘द आई' ने उन्हें स्क्रीन पर इन सभी भावनाओं का सामना करने का मौका दिया. यह फिल्म ग्रीस के बैकग्राउंड पर आधारित है. प्रोजेक्ट पर विचार करते हुए श्रुति हासन ने बताया था, “मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे पता चला कि यह फिल्म तो मेरे लिए ही बनी है. मैं हमेशा ऐसी कहानियों की ओर आकर्षित होती रही हूं, जिसमें प्यार, आत्म-खोज का पुट हो और जो मेरे साथ गहराई से जुड़ती हैं.”

Latest and Breaking News on NDTV

फोटो में वह थोड़ी गंभीर दिख रही हैं श्रुति

तस्वीर में श्रुति कार की पिछली सीट पर बैठी नजर आ रही हैं. उनके बाल गीले हैं और बहुत कम मेकअप में नेचुरल लुक में लग रही हैं. फोटो में वह थोड़ी गंभीर दिख रही हैं. ग्रीस के लुभावने परिदृश्यों पर आधारित, ‘द आई' में श्रुति ने डायना का रोल निभाया है. कहानी में डायना की भावनात्मक यात्रा दिखाई गई है जिसमें उनके पति का देहांत हो चुका है. फिल्म का निर्देशन डेफ्ने शिमोन ने किया है और इसका निर्माण फिंगरप्रिंट कंटेंट ने किया है. इसकी पटकथा अवार्ड विनिंग लेखका एमिली कार्लटन ने लिखी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com