जीते जी जब इस एक्टर को हुआ मौत का अहसास, बना ली थी मय्यत में आने वालों की लिस्ट, डायरेक्टर से करवाया था ऐसा काम

राजकुमार बॉलीवुड के उन चंद एक्टर्स में से एक थे, जो अपने अक्खड़पन के लिए जाने जाते थे. उनकी डायलॉग डिलीवरी का अपना एक अलग ही स्टाइल हुआ करता था. कहते हैं कि राजकुमार को अपनी मौत का अहसास पहले ही हो गया था.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
जब जीते जी राजकुमार ने बना ली थी अपनी मय्यत की लिस्ट
नई दिल्ली:

पुराने दौर में हर कलाकार का अपना एक अंदाज रहा है. कोई अपने अड़ियल नेचर तो कोई खुशमिजाजी के लिए जाना गया. कोई अपनी एक्टिंग को लेकर पजेसिव रहा है तो किसी का अंदाज मस्तमौला रहा. वहीं, कुछ ऐसे भी स्टार रहे हैं, जो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने पर्टिकुलर स्टाइल, डायलॉग डिलीवरी और अक्खड़पन के लिए हिट हुए हैं. राजकुमार का नाम भी ऐसे ही सितारों में शामिल हैं, जिनसे काम करवा पाना टेढ़ी खीर हुआ करता था. राजकुमार से जुड़े एक से बढ़कर एक किस्से फेमस हैं, जिनमें से एक किस्सा उनकी मौत से भी जुड़ा हुआ है.

फिल्म 'मरते दम तक' का है किस्सा 

ये फिल्म 'मरते दम तक' का किस्सा है. जिसे खुद इस फिल्म के डायरेक्टर मेहुल कुमार ने एक बार साझा किया था. मेहुल कुमार के मुताबिक, फिल्म में उनके मरने और शव यात्रा निकलने का सीन था. इस सीन के बीच अचानक राजकुमार ने मेहुल कुमार को बुलाया. उस वक्त दोनों अच्छे खासे दोस्त भी हुआ करते थे. राजकुमार ने मेहुल कुमार से कहा कि वो उनके गले में फूलों की माला भी पहना दें और श्रद्धांजलि दें. क्योंकि, अब शायद मिलना न हो सके.

Advertisement

बना ली थी मय्यत में आने वालों की लिस्ट

राजकुमार ने अपनी जिंदगी के आखिरी दो साल गले के कैंसर से लड़ते हुए बिताए. लेकिन वो चाहते थे कि इस बारे में ज्यादा लोगों को पता न  चल सके. इसलिए मौत से पहले ही उन लोगों के नाम की लिस्ट तैयार कर दी थी जो उनके अंतिम वक्त के साथी बन सकते थे. डायरेक्टर मेहुल कुमार के मुताबिक, मरते दम तक की शूटिंग पूरी होने के बाद अचानक एक दिन उनके पास राजकुमार के घर से फोन आया. उनकी पत्नी ने बताया कि राजकुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे. जिसे सुनकर मेहुल कुमार को ये अहसास हुआ कि राजकुमार को अपनी मौत का अंदाजा हो चुका था.