विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2025

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्‍या पर जा रहे हैं महाकुंभ तो इन बातों का रखें ध्‍यान, समझ लें पूरी व्‍यवस्‍था

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में 29 जनवरी मौनी अमावस्‍या को दूसरा अमृत स्‍नान है. 27 जनवरी से 30 जनवरी तक VIP प्रोटोकॉल फॉलो नहीं क‍िया जाएगा. 

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्‍या पर जा रहे हैं महाकुंभ तो इन बातों का रखें ध्‍यान, समझ लें पूरी व्‍यवस्‍था

Mahakumbh 2025:  प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में मौनी अमावस्‍या पर नो व्हीकल और नो VIP जोन घोषित कर द‍िया गया है. 29 जनवरी मौनी अमावस्‍या पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की व्‍यवस्‍था है. सुरक्षा के व्‍यापक प्रबंध क‍िए गए हैं. गाड़‍ियों को पहले से न‍िश्‍च‍ित पार्क‍िंग स्‍थल में ही पार्क करा द‍िया जाएगा. वहां से पैदल जाना होगा. एक र‍िपोर्ट के अनुसार मौनी अमावस्‍या के पर पांटून पुलों पर वन-वे ट्रैफ‍िक होगा या फिर बंद कर द‍िया जाएगा. अखाड़ों को भी उन्हें आवंटित व‍िश‍िष्‍ट स्‍लॉट पर ही एंट्री और एग्‍ज‍िट की अनुमत‍ि म‍िलेगी.  

30 जनवरी तक कुंभ एर‍िया में वाहनों की एंट्री बैन 

ड‍िप्‍टी इंस्‍पेक्‍टर जनरल (DIG) वैभव कृष्‍ण ने मीड‍िया को बताया क‍ि नैनी अरैल की तरफ से आने वाले श्रद्धालु अरैल घाट और झूंसी की तरफ से आने वाले लोग झूंसी घाट पर ही स्‍नान करेंगे. सभी घाट की इसी तरह से व्‍यवस्‍था की गई है. 27 जनवरी से 30 जनवरी तक कुंभ एर‍िया में वाहनों की मूवमेंट की इजाजत नहीं होगी. VIP प्रोटोकॉल नहीं फॉलो होगा. सभी स्‍कूल, कॉलेज कोच‍िंग, सरकारी और न‍िजी कार्यालय बंद कर द‍िए गए हैं.  

Latest and Breaking News on NDTV

9 रेलवे स्‍टेशन से 150 ट्रेनें चलेंगी  

रेलवे ने मौनी अमावस्‍या के ल‍िए ट्रेनों के संचालन का प्‍लान बनाया है. प्रयागराज के 9 रेलवे स्‍टेशन से 150 ट्रेनें चलेंगी. प्रयागराज से हर चार म‍िनट पर एक ट्रेन चलाई जाएगी. ज‍िससे यात्र‍ियों को कोई परेशानी ना हो. डीआईजी वैभव कृष्‍ण के अनुसार मौनी अमावस्‍या पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. करीब 20 लाख श्रद्धालु ट्रेन से यात्रा करेंगे. मौनी अमावस्‍या के द‍िन अयोध्‍या, वाराणसी और अन्‍य धार्म‍िक शहरों में अलर्ट कर द‍िया गया है. यहां पर भी यात्र‍ियों के भीड़ की संभावना है. 

रेलवे स्‍टेशन और बस स्‍टॉप तीर्थयात्र‍ियों से भर गए हैं 

शहर के रेलवे स्‍टेशन, बस स्‍टॉप और हाईवे तीर्थयात्र‍ियों से भर गए हैं. अध‍िकार‍ियों ने बताया क‍ि 25 जनवरी और 26 जनवरी को एक करोड़ से अध‍िक श्रद्धालुओं ने संगम में स्‍नान क‍िया. श्रद्धालुओं को कोई समस्‍या न हो इसके ल‍िए दो हजार से अध‍िक नए साइन बोर्ड लगाए गए हैं. श्रद्धालुओं को मेले के अध‍िकार‍िक चैटबॉट को डाउनलोड करने के ल‍िए प्रोत्‍साहित क‍िया जा रहा है. यात्र‍ियों को इससे बहुत मदद म‍िलेगी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com