Republic Day: आज गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया, “गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!" उन्होंने कहा कि आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं.
Advertisement
पीएम मोदी ने कहा, "इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो. यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करें, यही कामना है.”
Topics mentioned in this article