विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2025

Rajasthan: बाबा रामदेव के मेले की आज से शुरुआत, दर्शन करने पहुंचे 5 राज्यों के श्रद्धालु; मंदिर में लगी लंबी कतारें

Baba Ramdev Fair Jaisalmer: बाबा रामदेव का माघ मेला पूर्णिमा तक चलेगा. इस दौरान यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं.

Rajasthan: बाबा रामदेव के मेले की आज से शुरुआत, दर्शन करने पहुंचे 5 राज्यों के श्रद्धालु; मंदिर में लगी लंबी कतारें

Rajasthan News: जन-जन के आस्था के केंद्र लोक देवता बाबा रामदेव की कर्मस्थली रामदेवरा में शुक्रवार अलसुबह मंगला आरती के साथ ही माघ मेले का आगाज हो गया है. माघ सुदी द्वितीया के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में मेले का विधिवत शुभारम्भ हुआ है. इस अवसर पर अलसुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा रामदेव की समाधि पर जल, दुग्ध व पंचामृत अभिषेक किया गया. तत्पश्चात विशेष मंगला आरती की गई. जिसके बाद सुबद 8 बजे भोग आरती में समाधि पर स्वर्ण मुकुट स्थापित किया गया.

मंदिर पहुंचे 5 राज्यों के श्रद्धालु

माघ माह की द्वितीया से पूर्णिमा तक आयोजित होने वाला यह मेला बाबा रामदेव का दूसरा बड़ा मेला है, जिसमें बड़ी तादात में दर्शनार्थी बाबा की समाधि पर माथा टेकने रामदेवरा पहुंचते हैं. आज मेले के आगाज के साथ ही केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं ने रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन व पूजा-अर्चना की.

Baba Ramdev Fair Jaisalmer

मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें

मंगला आरती के दौरान बाबा रामदेव समाधि परिसर बाबा रामदेव के जयकारो से गूंज उठा. दूज के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बाबा रामदेव समाधि समिति द्वारा दर्धनार्थियों के सुगम दर्शन के लिए कतारें बनाकर दर्शन करवाए जा रहे हैं. हाथों में बाबा की ध्वजाए लिए श्रद्धालु जोर जोर से जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं. वहीं पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पूर्णिमा तक चलेगा बाबा रामदेव मेला

माघ दूज के अवसर पर अल सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जिसके कारण पूरा मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया और मंदिर परिसर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लग गई. भक्तों ने जयकारे लगाते हुए बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन किए. भीड़ के कारण बाजारों में भी चहल-पहल बनी हुई है. श्रद्धालुओं ने समाधि के दर्शनों के बाद बाजार में खरीददारी करते हैं. आज माघ सुदी द्वितीया से शुरू हुए माघ मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे और बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन करेंगे. यह मेला पूर्णिमा तक चलेगा. इस दौरान यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं.

ये भी पढ़ें:- आज से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का बजट सेशन, इन मुद्दों पर सदन में हंगामे के आसार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com