Rajasthan Weather: राजस्थान में रातभर बरसा पानी, कई शहरों में जलभराव, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
Rajasthan Rains: राजस्थान में मानसून की एंट्री हो गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहाना हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में बादलों के गरजने के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. कुछ हिस्सों में पूरी रात पानी बरसा है. जयपुर मौसम केन्द्र के प्रवक्ता के अनुसार, बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बाड़मेर के सेड़वा में सर्वाधिक सात सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.
-
पूरी रात रुक-रुक कर हुई बारिशविगत एक महीने से जिले में भीषण गर्मी का दौर देखा जा रहा था. गर्मी और उमस की वजह से लोग पसीने पसीने हो रहे थे. बुधवार दोपहर के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. बादलों में लुकाछुपी के बाद झमाझम बरसात का दौर शुरू हो गया. बुधवार 3 घंटे तक लगातार झमाझम बारिश हुई थी. इसके बाद बारिश रुकी और फिर रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया. रात्रि को भी बारिश रुक-रुक कर हुई है.
-
तालाब में तब्दील हुए प्रमुख बाजारकरीब 15 घंटे रुक-रुक कर हुई बरसात ने नगर परिषद की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है. शहर का हरदेव नगर, जगन तिराहा, फददी चौराहा, दशहरा रोड, नगर परिषद मार्ग बरसाती पानी से तालाब के रूप में बदल गए. सड़कों पर घुटनों तक पानी होने की वजह से वाहन चालक और राहगीर खासे परेशान रहे.