विज्ञापन

देशनोक की रितिका मोदी दूसरी बार बनीं 'मिस राजस्थान', बॉडीबिल्डिंग में 6 महीने में जीते 6 मेडल

रमेश मोदी की बेटी रितिका अब यहीं रुकने वाली नहीं हैं. अपनी प्रतिभा से प्रदेश का मान बढ़ाने के बाद, अब उनका अगला बड़ा लक्ष्य एशियाई गेम्स (Asian Games) में भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए मेडल जीतना है.

देशनोक की रितिका मोदी दूसरी बार बनीं 'मिस राजस्थान', बॉडीबिल्डिंग में 6 महीने में जीते 6 मेडल
बॉडी बिल्डिंग में रितिका दूसरी बार बनी मिस राजस्थान.
NDTV Reporter

Bikaner News: राजस्थान की एक बेटी ने बॉडी बिल्डिंग (Bodybuilding) की दुनिया में वो कर दिखाया है, जिसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है. बीकानेर (Bikaner) जिले के देशनोक (Deshnok) कस्बे की रहने वाली रितिका मोदी (Ritika Modi) ने महज 6 महीने के भीतर बैक-टू-बैक 6 मेडल जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. रितिका ने एक बार फिर मिस राजस्थान 2026 (Miss Rajasthan 2026) का खिताब जीतकर अपनी बादशाहत साबित कर दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV Reporter

जयपुर में जीता था पहला मेडल

एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली रितिका मोदी की यह कामयाबी इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने स्टेट से लेकर नेशनल लेवल तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. रितिका की इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत 10 अक्टूबर 2025 को जयपुर में हुई थी, जहां उन्होंने NPC द्वारा आयोजित नेशनल टूर्नामेंट में अपना पहला ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके बाद रितिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV Reporter

17 दिन बाद जीते 2 और मेडल

कोच हरज्योत सिंह के मार्गदर्शन में रितिका ने जीत की ऐसी रफ्तार पकड़ी कि महज 17 दिनों के अंतराल में उन्होंने मिस बीकानेर (Miss Bikaner) का सिल्वर मेडल और अगले ही दिन जयपुर में मिस रॉयल राजस्थान (Miss Royal Rajasthan) का गोल्ड मेडल जीतकर सबको चौंका दिया. जीत का यह सिलसिला 5 अप्रैल 2026 को बीकानेर में 'मिस राजस्थान-2026' के टाइटल और गोल्ड मेडल के साथ एक नए मुकाम पर पहुंच गया.

Ritika Modi Miss Rajasthan Bodybuilding Medals

Photo Credit: NDTV Reporter

2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल

रितिका के नाम अब 6 महीनों के भीतर कुल 6 मेडल दर्ज हैं, जिनमें दो गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. अपनी इस सफलता का श्रेय वह अपनी कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग को देती हैं. 'मिस राजस्थान' बनने के बाद देशनोक पहुंचने पर रितिका का भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने करणी माता के मंदिर (Karni Mata Temple) में दर्शन कर आशीर्वाद लिया, जहां मंदिर प्रन्यास और विप्र फाउंडेशन ने उनका पारंपरिक अभिनंदन किया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV Reporter

ये भी पढ़ें:- मिडिल ईस्ट की जंग का असर अजमेर तक, एलपीजी के दाम बढ़ने से ऑटो चालक बेहाल; गैस की किल्लत से दोहरी चुनौती

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close