विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2024

Rajasthan Politics: भाजपा के 10 तो कांग्रेस के 14 स्टार प्रचारक पहले चरण में नहीं आए राजस्थान, 7 अपनी ही सीट पर फंसे

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा और कांग्रेस ने राजस्थान में 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी. दोनों ही पार्टियों के 24 स्टार प्रचारक राजस्थान प्रचार करने नहीं पहुंचे. भाजपा के 10 और कांग्रेस के 14 स्टार प्रचारक पहले चरण में प्रचार करने नहीं आए.

Rajasthan Politics: भाजपा के 10 तो कांग्रेस के 14 स्टार प्रचारक पहले चरण में नहीं आए राजस्थान, 7 अपनी ही सीट पर फंसे

Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण का चुनाव प्रचार 17 अप्रैल को खत्म हो गया. भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी. दोनों ही दलों में अन्य राज्यों के कई स्टार प्रचारक रहे, जो राजस्थान प्रचार करने के लिए नहीं आए. इनमें बड़े नेता भी हैं, जिनकी कई लोकसभा क्षेत्रों में मांग रही. जातिगत समीकरणों के लिहाज से प्रदेश संगठनों ने कई स्टार प्रचारकों की जरूरत भी बताई, इसके बाद भी दौरा नहीं हो पाया. इनमें से भाजपा के 6 और कांग्रेस का एक स्टार प्रचारक खुद प्रत्याशी हैं, जो अपनी सीट से बाहर नहीं निकल सके. 

भाजपा के 10 स्टार प्रचारक नहीं आए

भाजपा के 10 स्टार प्रचारक राजस्थान प्रचार करने के लिए नहीं आए. इनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एमपी के सीएम मोहन यादव, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, देवेन्द्र फडणवीस, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, संजीय बालियान,  कृष्णपाल सिंह गुर्जर, मनोज तिवारी और पुरुषोत्तम रूपाला पहले चरण के प्रचार में नहीं आए. भाजपा के प्रदेश संगठन के अनुसार स्टार प्रचारकों के दौरे केन्द्रीय नेतृत्व स्तर पर तय होते हैं, जो स्टार प्रचारक अभी तक नहीं आए, वे दूसरे चरण में प्रचार करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी केवल एक बार राजस्थान आए. वे भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह की सभा में शामिल हुए थे.

कांग्रेस के 14 स्टार प्रचारक ने बनाई दूरी

कांग्रेस के 14 स्टार प्रचारकों की राजस्थान में एक भी सभा नहीं हो सकी. हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, अलका लांबा, बीवी श्रीनिवास, वरुण चौधरी, रजनी पाटिल, मुकुल वासनिक, सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रमोद तिवारी, चरणजीत सिंह चन्नी और पवन खेड़ा प्रचार करने राजस्थान नहीं पहुंचे. 

दूसरे चरण में प्रचार करने आ सकते हैं

दोनों ही दलों से जुड़े नेताओं की मानें तो जो स्टार प्रचारक पहले चरण के चुनाव में नहीं आ पाए हैं, वो दूसरे चरण का प्रचार थमने से पहले प्रदेश में जनसभाएं और रोड शो कर सकते हैं. दोनों ही दलों के थिंक टैंक भी केंद्रीय स्टार प्रचारकों के दौरे तय करने में जुटे हैं.

7 स्टार प्रचारक अपने ही सीट पर व्यस्त

भाजपा के 6 स्टार प्रचारक और कांग्रेस का एक स्टार प्रचारक अपनी ही सीट से बाहर नहीं निकल सके. भाजपा के भूपेन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र शेखावत, कैलाश चौधरी, सीपी जोशी, ओम बिरला और कांग्रेस के सीपी जोशी चुनाव मैदान में हैं. ये सभी अपनी सीट पर व्यस्त हैं

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा, रजनी पाटिल, टीकाराम जूली, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश सीपी जोशी,  भूपिंदर सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, सुखविंदर सिंह सुक्खु, रणदीप सुरजेवाला,  प्रमोद तिवारी,  हरीश चौधरी,  चरणजीत सिंह चन्नी,  दीपेंद्र सिंह हुड्डा,  हेमाराम चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार,  पवन खेड़ा,  वीरेंद्र सिंह राठौड़, अमृता धवन, नीरज डांगी,  धीरज गुर्जर, रघु शर्मा, जिग्नवेस मेवाणी, आलोक शर्मा, अल्का लाम्बा, बीवी श्रीनिवास, वरुण चौधरी, अशोक चांदना, हाकम अली, डूंगर राम गेडा, शिमला देवी नायक और रामलाल मीणा रहे. 

लोकसभा के लिए के भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

नरेन्द्र मोदी पीएम, जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष, अमित शाह केंद्रीय गृह  राजनाथ सिंह केंद्रीय रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी केंद्रीय परिवहन मंत्री, बी. एल. संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन),  ओम बिड़ला लोकसभा स्पीकर, आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान, भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री गुजरात, डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश,  नायब सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा, सीपी जोशी प्रदेशाध्यक्ष भाजपा (राजस्थान),  वसुन्धरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान, ओमप्रकाश माथुर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और सदस्य संसदीय बोर्ड, विनय सहस्त्रबुद्धे प्रदेश चुनाव प्रभारी, विजया राहटकर प्रदेश चुनाव सह प्रभारी, प्रवेश वर्मा प्रदेश चुनाव सह प्रभारी,  राजेंद्र राठौड़ पूर्व नेता प्रतिपक्ष, अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री, कैलाश चौधरी केंद्रीय मंत्री,  केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र, संजीव बालियान केंद्रीय मंत्री, कृष्णपाल सिंह गुर्जर केंद्रीय मंत्री, पुरुषोत्तम रुपाला केंद्रीय मंत्री, मनोज तिवारी सांसद, अलका सिंह गुर्जर राष्ट्रीय मंत्री, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा कैबिनेट मंत्री राजस्थान, घनश्याम तिवाड़ी राज्यसभा सांसद, सतीश पूनिया पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, राजेंद्र गहलोत राज्यसभा सांसद, अरुण चतुर्वेदी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, कनकमल कटारा सांसद और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, दिया कुमारी उप मुख्यमंत्री राजस्थान,  प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री राजस्थान, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री राजस्थान और बाबा बालक नाथ विधायक हैं. 

यह भी पढ़ें: PM बनने के बाद पहली बार बांसवाड़ा शहर में सभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Previous Article
Rajasthan Doctors Strike: रेजिडेंट डॉक्टर खत्म करेंगे हड़ताल, कोर्ट ने दिए कमेटी बनाने के आदेश
Rajasthan Politics: भाजपा के 10 तो कांग्रेस के 14 स्टार प्रचारक पहले चरण में नहीं आए राजस्थान, 7 अपनी ही सीट पर फंसे
Karauli snake attack fear cobra bite in manchi gaav Rajasthan
Next Article
एक ही परिवार के 5 सदस्यों को सांप ने काटा, पिता-पुत्र की मौत; बार-बार सांप के अटैक से खौफ में जी रहे लोग
Close