विज्ञापन

खराब मौसम के चलते 11 उड़ानें जयपुर डायवर्ट, दिल्ली में नहीं हो पाई लैंडिंग

दिल्ली में मौसम ठीक नहीं होने के चलते उड़ानें प्रभावित हुई हैं. जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, मौसम साफ होते ही इन सभी उड़ानों को दोबारा दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा.

खराब मौसम के चलते 11 उड़ानें जयपुर डायवर्ट, दिल्ली में नहीं हो पाई लैंडिंग
दिल्ली में खराब मौसम के चलते 11 उड़ानें जयपुर डायवर्ट. (फाइल फोटो)

खराब मौसम के कारण 11 उड़ानों को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है. दिल्ली में मौसम ठीक नहीं होने के चलते इन फ्लाइट्स की लैंडिंग नहीं हो पाई. सुबह करीब 11:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच एक के बाद एक 11 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया है. फिलहाल सभी यात्री अपनी-अपनी फ्लाइट्स में ही मौजूद हैं. जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन को उम्मीद है कि दिल्ली में मौसम जल्द सामान्य हो जाएगा. मौसम साफ होते ही इन सभी उड़ानों को दोबारा दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा.

इन फ्लाइट्स को किया डायवर्ट

फिलहाल स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है. एयरलाइंस की ओर से अपने सभी यात्रियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं. यात्रियों को फ्लाइट्स के भीतर ही इंतजार करने के लिए कहा गया है. जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है. TG 323, AI2778, AI2466, AI1111, AI1838, 6E064, 6E849, 6E2179, AI4308, AI2432 और एक नॉन-शेड्यूल उड़ान को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (JAI) की ओर डायवर्ट किया गया है. 

गौरतलब है कि उत्तर भारत में मानसून सक्रिय है. इसके बाद से ही राजधानी दिल्ली में भी मानसून का असर तेज हो गया है. राजधानी में बादल छाए हुए हैं और बरसात जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का दौर इसी तरह जारी रहेगा.

यह भी पढ़ेंः कब कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिए बड़े संकेत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close