विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2024

8 महीने की प्रेग्नेंट थी 17 साल की नर्सिंग स्टूडेंट, जहर खाकर दे दी जान, कथित प्रेमी हिरासत में

पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली थी कि जहर खाने से लड़की की मौत हो गई. मंगलवार को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचकर पोस्टमॉर्टम कराया. लड़की नाबालिग और प्रेग्नेंट थी इसलिए पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

8 महीने की प्रेग्नेंट थी 17 साल की नर्सिंग स्टूडेंट, जहर खाकर दे दी जान, कथित प्रेमी हिरासत में
प्रतीकात्मक तस्वीर.
जयपुर:

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां राजतालाब थाना क्षेत्र में किराए के रूम में रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की ने जहर खाकर जान दे दी. लड़की यहां नर्सिंग पढ़ाई कर रही थी. 8 महीने की गर्भवती थी. छात्रा द्वारा विषाक्त का सेवन करने से गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई. लड़की प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना इलाके की रहने वाली थी.

मंगलवार को प्रतापगढ़ की सालगमगढ़ थाना पुलिस लड़की का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को साथ ले गई. एएसपी प्रतापगढ़ ऋषिकेश मीणा ने बताया कि लड़की सालमगढ़ थाना इलाके की थी. वह बांसवाड़ा में राजतालाब थाना इलाके में किराए का कमरा लेकर रह रही थी.

जानकारी मिली थी कि जहर खाने से लड़की की मौत हो गई. मंगलवार को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचकर पोस्टमॉर्टम कराया. लड़की नाबालिग और प्रेग्नेंट थी इसलिए पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

राजतालाब थाना पुलिस इंचार्ज कैलाश खटीक ने बताया 17 साल की 8 महीने की प्रेग्नेंट लड़की की मौत हुई है. डॉक्टर्स ने डिलीवरी कराई, उसे मृत बच्चा पैदा हुआ था. एएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया- मामला नाबालिग से रेप का है. इस मामले में जांच करने के बाद ही पता चल पाएगा कि पूरा वाकया क्या था.

इधर लड़की के साथ रहने वाली युवती ने बताया कि लड़की का किसी युवक से अफेयर चल रहा था. वह अक्सर फोन पर किसी लड़के से देर तक बातें किया करती थी. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. जो कथित तौर पर लड़की का प्रेमी बताया जा रहा है. 

जांच अधिकारी और कार्यवाहक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि पीड़िता 7-8 महीने की गर्भवती थी और बांसवाड़ा के राजतालाब इलाके में किराये के कमरे में रहकर एएनएम का कोर्स कर रही थी. उन्होंने बताया कि उसने 31 दिसंबर को उसने अपने कमरे में जहर खा लिया था और उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गयी.

पड़ोसी गाव के युवक से था संबंध, युवक हिरासत में

उन्होंने बताया कि पीड़िता के जहर खाने की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसने पुलिस पर्चा बयान में अपने पड़ोसी गांव के रहने वाले 21 वर्षीय युवक के खिलाफ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि पर्चा बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है.

यह भी पढ़ें - फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने शुरू की जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com