Rajasthan RAS Transfer: राजस्थान में हाल ही में 16 RPS अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची जारी की गई थी. जिसके बाद जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में ACB में बड़ा फेरबदल हुआ था. वहीं अब बुधवार (13 मई) की देर रात बड़ी संख्या में RAS अधिकारियों की तबादले की सूची जारी की गई है. सूची में 187 RAS अधिकारियों के नाम शामिल हैं. जिनके ट्रांसफर किए गए हैं.
यहां देखें RAS ट्रांसफर की पूरी लिस्ट
202605130957224821041RASorderdated13-05-2026 by sandipk
राजस्थान में लंबे समय बाद हुआ RAS ट्रांसफर
राजस्थान में काफी लंबे समय बाद RAS अधिकारियों का तबादला किया गया है. इससे पहले नवंबर 2025 में 22 RAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था. लेकिन अब करीब 6 महीने बाद बड़ी संख्या में RAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इस बार 187 RAS अधिकारियों का तबादला किया गया है.
RAS ट्रांसफर के साथ ही कई जिलों में SDM बदल गए हैं. जबकि जयपुर के कई विभागों में RAS अधिकारी बदल गए हैं.
जानकारी के अनुसार, सभी ट्रांसफर और पोस्टिंग पहले से रिक्त चल रहे पदों पर ही किए गए हैं. जयपुर जिले में सबसे अधिक RAS अधिकारियों का तबालदा कर तैनाती की गई है. हालांकि इसके अलावा जोधपुर, अलवर, अजमेर, धौलपुर, टोंक, हनुमानगढ़ समेत सभी जिलों में RAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर तैनाती दी गई है.
यह भी पढ़ेंः CBSE 12th Result: अजमेर रीजन में लड़कियों का दबदबा, भीलवाड़ा के हर्षुल कोठारी ने किया टॉप