विज्ञापन

CBSE 12th Result: अजमेर रीजन में लड़कियों का दबदबा, भीलवाड़ा के हर्षुल कोठारी ने किया टॉप

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. अजमेर रीजन में छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों को पछाड़कर बाजी मारी है. भीलवाड़ा के हर्षुल कोठारी ने शानदार अंक प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया है.

CBSE 12th Result: अजमेर रीजन में लड़कियों का दबदबा, भीलवाड़ा के हर्षुल कोठारी ने किया टॉप
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं.

CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अजमेर रीजन का कुल परिणाम 86,78 प्रतिशत रहा. हालांकि पिछले वर्ष के 90,40 प्रतिशत के मुकाबले इस बार नतीजों में गिरावट देखी गई है. राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन की बात करें तो अजमेर रीजन देशभर में सातवें पायदान पर रहा. गौरतलब है कि 10वीं के नतीजों में भी राजस्थान और गुजरात के आंकड़ों में काफी अंतर देखा गया था.

छात्राओं ने फिर मारी बाजी

राजस्थान में इस परीक्षा के लिए कुल 88,118 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिनमें 50,354 छात्र और 37,564 छात्राएं शामिल थीं. आंकड़ों के लिहाज से लड़कियां लड़कों से काफी आगे रहीं. जहां छात्राओं का सफलता प्रतिशत 90,14 रहा वहीं लड़कों का परिणाम 84,26 प्रतिशत दर्ज किया गया. सफल उम्मीदवारों में 42,427 छात्र और 34,042 छात्राएं शामिल हैं.

भीलवाड़ा के हर्षुल की शानदार सफलता

भीलवाड़ा के होनहार छात्र हर्षुल कोठारी ने कॉमर्स संकाय में 98,6 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. हर्षुल की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. उनकी इस सफलता की चर्चा शिक्षा जगत में चारों ओर हो रही है.

नई प्रणाली से समय पर आया परिणाम

सीबीएसई ने इस बार मूल्यांकन के लिए 'ऑन स्क्रीन मार्किंग' सिस्टम का सहारा लिया जिससे केवल 52 दिनों के भीतर परिणाम तैयार कर लिया गया. खास बात यह रही कि इस साल 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले घोषित किया गया जो कि एक नया बदलाव है. विशेषज्ञों के अनुसार नई तकनीक की वजह से ही समय पर नतीजे जारी करना संभव हो पाया है. फिलहाल छात्र अपनी आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर भविष्य की योजनाएं बनाने में जुट गए हैं.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप, 12वीं की चार छात्रा एग्जाम देते हुई बेहोश... अस्पताल में भर्ती

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close