विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2024

राजस्थान में नाबालिग बच्ची का रेप करने वाले मौसा को 20 साल की कैद 

राजस्थान के एक स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने नाबालिक बच्ची के साथ रेप करने वाले मौसा को कड़ी सजा सुनाई है. 

राजस्थान में नाबालिग बच्ची का रेप करने वाले मौसा को 20 साल की कैद 
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Rajasthan News: राजस्थान में एक नाबालिक के साथ उसके ही मौसा द्वारा रेप करने का मामला सामने आया, जिसने इस पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया. इसके बाद इस मामले पर अब कोर्ट ने आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है. डूंगरपुर जिले की स्पेशल पोक्सो कोर्ट डूंगरपुर ने 17 साल की एक नाबालिग भानजी का अपहरण कर दुष्कर्म के दोषी मौसा को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. वहीं 3.55 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. दोषी मौसा उसे सिलाई सिखाने के बहाने गुजरात के गया और उसे 4 महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा.

सिलाई सिखाने के बहाने ले गया गुजरात

स्पेशल पोक्सो कोर्ट के सरकारी वकील योगेश जोशी ने बताया की कोर्ट ने मामले में सुनवाई पूरी करते हुए आज गुरुवार को फैसला सुनाया है. 8 अक्टूबर 2022 को 17 साल की नाबालिग पीड़िता ने दोवडा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. इसमें बताया की उसका मौसा बहादुर सिंह पुत्र भेरूसिंह निवासी निठाउवा उसके घर आता जाता रहता था. अप्रैल 2022 को आरोपी मौसा ने उसके परिजनों को सिलाई का प्रशिक्षण दिलाने के लिए बात कही. इसके लिए वह उसे गुजरात ले गया. जहा उसे 4 महीनों तक अलग अलग जगहों पर रखा. आरोपी उसे डरा धमका कर दुष्कर्म करता रहा.  

3 लाख 55 हजार का लगा जुर्माना

आरोपी ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था. इसके बाद वह जैसे-तैसे परिजनों को सूचना मिली. मामले में पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब करते हुए कोर्ट में चालान पेश किया. मामले में कोर्ट ने अंतिम सुनवाई करते हुए दोषी बहादुर सिंह को विभिन्न धाराओं के तहत 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही दोषी पर 3 लाख 55 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में इस जिले में खेली गई पत्थरमार होली, 30 से ज्यादा लोग हुए घायल, परंपरा जानकर आप भी चौंक जाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com