विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2025

राजस्थान में 2000 लोगों को मिलेगी नौकरी, चार कंपनियों को 1100 करोड़ के निवेश के लिए RIICO ने आवंटित की भूमि

राजस्थान में चार कंपनियों ने 1100 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर MOU साइन किये थे. जो ऑटो, सोलर पैनल और टैक्सटाइल कंपनियां है.

राजस्थान में 2000 लोगों को मिलेगी नौकरी, चार कंपनियों को 1100 करोड़ के निवेश के लिए RIICO ने आवंटित की भूमि

Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल सरकार ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट-2024 के तहत कई कंपनियों के साथ MOU साइन किये थे. अब वह धरातल पर उतरने लगे हैं. राजस्थान में चार कंपनियों ने 1100 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर MOU साइन किये थे. जो ऑटो, सोलर पैनल और टैक्सटाइल कंपनियां है. वहीं, इन कंपनियों को RIICO द्वारा भूखंड आवंटित किये गए हैं. इसकी जानकारी सरकार ने दी है. बताया जा रहा है कि इससे 2000 लोगों को नौकरी मिलेगी.

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के दौरान इन कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने राज्य में निवेश करने में रूचि दिखाते हुए राज्य सरकार के साथ एमओयू किए थे. एमओयू के पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार रीको द्वारा भूमि आवंटन से लेकर परियोजना की शुरूआत तक सभी प्रक्रियाओें को कम्पनियों के लिए बहुत ही आसान बनाया गया  है. भूखण्ड उपलब्ध होने के पश्चात कम्पनियों द्वारा जल्द ही औद्योगिक इकाई के परिचालन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा.

कहां-कहां भूखंड हुआ आवंटित

RIICO द्वारा चार और प्रमुख कम्पनियों मेक्सोप इंजीनियरिंग कम्पनी लिमिटेड, रॉकमेन इंडस्ट्रीज लिमिटेड, लाइटपाथ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और सन पॉलिटेक्स प्राइवेट लिमिटेड को औद्योगिक इकाई लगाने के लिए भूखण्ड आवंटित कर दिए गए हैं. इनमें मेक्सोप इंजीनियरिंग कम्पनी लिमिटेड को भिवाड़ी जिले के कारोली औद्योगिक क्षेत्र, रॉकमेन इंडस्ट्रीज लिमिटेड को सलारपुर औद्योगिक क्षेत्र (भिवाड़ी), लाइटपाथ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को भीलवाड़ा जिले के उखलिया औद्योगिक क्षेत्र एवं सन पॉलिटेक्स प्राइवेट लिमिटेड को कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र (उदयपुर) में भूमि उपलब्ध करवाई गई है.

मेक्सोप इंजीनियरिंग को 30 एकड़ भूमि आवंटित

मेक्सोप इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ऑटो क्षेत्र की अग्रणी कम्पनी है जो ऑटो कंपोनेंट प्रोडक्ट्स जैसे डाइ कास्टिंग और फैब्रिकेशन का निर्माण करती है. 750 करोड़ रूपये के निवेश के साथ कम्पनी की यह इकाई 1500 लोगों को रोजगार देगी. यह इकाई करीब 30 एकड़ भूमि पर स्थापित होगी.

रॉकमेन इंडस्ट्रीज को 150 एकड़ भूमि आवंटित

एल्यूमिनियम निर्माण से जुड़ी रॉकमेन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (हीरो ग्रुप कम्पनी) 6 एकड़ भूमि पर 150 करोड़ रूपये के चरणबद्ध निवेश कर अपनी परिचालन प्रक्रिया शुरू करके करीब 250 लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करेगी जो स्थानीय अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान होगा. इस नई इकाई का लक्ष्य राजस्थान में स्पेशल व्हील मैल्युफैक्चरिंग करना होगा. 

लाइटपाथ वेंचर्स को 6 एकड़ भूमि आवंटित

सोलर पेनल के निर्माण पर आधारित कम्पनी लाइटपाथ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड उखलिया औद्योगिक क्षेत्र, भीलवाड़ा में 6 एकड़ भूमि पर 110 करोड़ रूपये का निवेश करने के साथ लगभग 150 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी. कम्पनी की यह इकाई सोलर पैनल के निर्माण में राजस्थान को अग्रणी बनाने में मील का पत्थर साबित होगी.

सन पॉलिटेक्स को 5 एकड़ भूमि आवंटित

टैक्सटाइल आधारित कम्पनी सन पॉलिटेक्स प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर के कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र में अपनी नई औद्योगिक इकाई में वूवन कोटेड और अनकॉटेड फैब्रिक बनाएगी. इस इकाई द्वारा 100 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. करीब 5 एकड़ भूमि पर लगने वाली इस इकाई में कम्पनी द्वारा लगभग 87 करोड़ रूपये का निवेश प्रस्तावित है. 

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट के समय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता से यह वादा किया था कि समिट में निष्पादित एमओयू जल्द ही धरातल पर होंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समिट के दौरान कहा था कि समिट का समापन अंत नहीं, बल्कि बेहतर राजस्थान बनाने की शुरूआत है. दो साल बाद फिर राइजिंग राजस्थान होगा जिसमें जनता को एमओयू के क्रियान्यन का हिसाब दिया जाएगा. सरकार के इसी वादे को पूरा करने में विभिन्न विभाग और रीको पूर्ण क्षमता से लगे हुए हैं.

यह भी पढ़ेंः बैग में लाखों रुपए कैश, कार पर लिखा था प्रेस; दिल्ली चुनाव से पहले राजस्थान में नकदी की जब्ती से सनसनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com