बांसवाड़ा के एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने की खुदकुशी, मां, बेटा, बेटी ने जहर खाकर दे दी जान, पति कुवैत में

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर जान दे दी. मरने वालों की पहचान मां,बेटा और बेटी के रूप में हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Banswara Suicide News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने खुदकुशी कर ली है. मरने वालों की पहचान मां, बेटा और बेटी के रूप में हुई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है. अभी आत्महत्या की सही वजह सामने नहीं आई है.

मिली जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के नागावाड़ा गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों ने विषाक्त का सेवन कर अपनी जान दे दी. मृतकों में मां, बेटी और बेटा शामिल हैं. तीनों ने एक साथ  विषाक्त का सेवन किया जिनको बाद में महात्मा गांधी हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई.
 

Advertisement
तीनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है. मृतका महिला का पति कुवैत में कार्यरत है. मृतकों में 32 वर्षीय काजल पति नरेश, 12 वर्षीय तमन्ना और 7 वर्षीय बेटा कार्तिक शामिल हैं.

महिला के मायके वालों का हो रहा इंतजार

वहीं महिला के पीहर पक्ष के लोग अहमदाबाद में हैं और उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस को प्रथम दृष्ट्या यह पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन सही स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.

यह भी पढ़ें - पति घर के बाहर बैठकर पी रहा था शराब, अंदर कमरे में पत्नी ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में ननद को ठहराया जिम्मेदार

Topics mentioned in this article