विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2025

Rajasthan News: राजस्थान में इस साल होगी 50 हज़ार शिक्षकों की पदोन्नति, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया ऐलान 

50 thousand Teachers will be Promoted: शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में नए शिक्षा सत्र में कई बदलावों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति के बाद रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा.

Rajasthan News: राजस्थान में इस साल होगी 50 हज़ार शिक्षकों की पदोन्नति, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया ऐलान 

Madan Dilawar News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हमारी सरकार जल्द ही प्रदेश के पचास हज़ार शिक्षकों की पदोन्नति क करेगी. उन्होंने पिछली सरकार पर पांच साल के कार्यकाल के दौरान शिक्षकों की पदोन्नति नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि वर्तमान सरकार 50,000 शिक्षकों की पदोन्नति करेगी. उन्होंने कहा कि नई शिक्षक भर्ती के लिए भी आयोजन किया जाएगा.

शिक्षकों की रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रविवार को नागौर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश में नए शिक्षा सत्र में कई बदलावों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति के बाद रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा. मंत्री ने दावा किया कि इन फैसलों से बच्चों की पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और परीक्षा परिणामों में इसका असर देखने को मिलेगा. यदि ऐसा नहीं हुआ तो शिक्षकों की जवाबदेही तय की जाएगी.

मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि बच्चों के लिखित परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आने चाहिए. अगर बच्चे 80 में से 40 नंबर नहीं लाते हैं तो वे पास हो जाएंगे, लेकिन शिक्षक को फेल कर दिया जाएगा.

री-टोटलिंग के साथ री-चेकिंग की सुविधा भी होगी 

मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब बोर्ड परीक्षाओं में कम नंबर आने पर उत्तर पुस्तिकाओं की री-टोटलिंग के साथ री-चेकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रश्नपत्र अब तीन-चार खंडों में विभाजित कर विभिन्न विशेषज्ञों से तैयार कराए जाएंगे. इस नई व्यवस्था से पेपर लीक और नकल माफिया पर प्रभावी अंकुश लगेगा, जिससे परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष होगी.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के नाहरगढ़ में लगी भीषण आग, 300 बीघा जंगल जल कर हुआ ख़ाक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com